कानपुर: जिसे मरा समझा गया, वो खुद थाने पहुंचा और बोला – “साहब, मैं जिंदा हूं!”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: सर्वेंद्र सिंह , अपडेट योगानंद श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस को चौंकाया बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घाटमपुर क्षेत्र में पुलिस ने जिस युवक को मृत मानकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, वह खुद थाने आ पहुंचा और बोला – “साहब, मैं अब भी जिंदा हूं। मेरा पोस्टमॉर्टम मत कराइए।”


गुरुवार को मिला था अज्ञात शव, बहन ने भाई समझकर की थी शिनाख्त

घटना की शुरुआत घाटमपुर के मुख्य चौराहे पर एक युवक का शव मिलने से हुई थी। जब पहचान नहीं हो पाई, तो पुलिस ने तस्वीरों को सोशल मीडिया और वॉट्सएप ग्रुपों में साझा किया। उसी दिन शाम को ईदुरुख गांव की सुमन नामक महिला ने उस शव को अपने भाई अजय शंखवार के रूप में पहचान लिया।

सुमन का कहना था कि मृतक ने लाल शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी, जो अजय के कपड़ों से मेल खा रही थी। साथ ही चेहरा भी काफी हद तक उसके भाई जैसा ही लग रहा था। पुलिस ने इस बयान के आधार पर शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


शुक्रवार को खुद थाने पहुंचा ‘मृत’ युवक

शुक्रवार को, सबको चौंकाते हुए, अजय खुद घाटमपुर थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि वह भीतरगांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है और उसके पास मोबाइल फोन नहीं है। आमतौर पर वह हफ्ते में एक-दो बार किसी और के फोन से घरवालों को सूचना देता है।

जब उसे पता चला कि उसका ‘पोस्टमॉर्टम’ किया जा रहा है, तो वह सीधे थाने आ पहुंचा और अपनी मौजूदगी की पुष्टि की।


पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया रोकी गई, असली शव की पहचान अब बनी चुनौती

अजय के जीवित मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पर रोक लगाई। घाटमपुर के एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि पहचान में मानवीय त्रुटि हुई है। अब पुलिस उस लावारिस शव की वास्तविक पहचान करने के लिए दोबारा जांच में जुट गई है।


परिवार में खुशी, इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

अजय को जीवित देखकर उसके परिजनों में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, यह घटना क्षेत्र में चर्चा का मुख्य विषय बन गई है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अज्ञात शव किसका है और उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई।

Pithampur: परिवार में शादी के दौरान विवाद, पड़ोसी ने घर में घुसकर महिलाओं और दुल्हन पर किया हमला

संवाददाता: सुनील ठोसरे Pithampur औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को

Koriya: सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Report by: Chandrakant Pargir Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर परिक्षेत्र

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली