,

एयरपोर्ट पर सोने के साथ पकड़ा गया शशि थरूर का PA, कांग्रेस नेता हैरान, जानिए क्या कहा?

- Advertisement -
Ad imageAd image

सोने की तस्करी मामले में अपने पर्सनल असिस्टेंट शिव कुमार के पकड़े जाने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना से हैरान हूं। 

कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर सांसद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, जब मैं चुनाव प्रचार के लिए धर्मशाला में था, तो मुझे अपने स्टाफ के एक पूर्व सदस्य से जुड़ी एक घटना के बारे में सुनकर झटका लगा, जो हवाई अड्डे की सुविधा सहायता के मामले में मुझे अंशकालिक सेवा प्रदान कर रहा था। वह 72 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति है, जो लगातार डायलिसिस करवाता है और उसे अनुकंपा के आधार पर अंशकालिक आधार पर रखा गया था।

थरूर ने आगे लिखा, मैं किसी भी कथित गलत काम का समर्थन नहीं करता और मामले की जांच के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों के प्रयासों का पूरा समर्थन करता हूं। कानून को अपना काम करना चाहिए।

शशि थरूर के पर्सनल असिस्टेंट ने क्या कहा?

वहीं शशि थरूर के पर्सनल असिस्टेंट शिव कुमार आईजीआई एयरपोर्ट में अपने किसी परिचित से विदेश से लाए गए सोने का हैंडओवर ले रहे थे और इस दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया। इसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है।

न्यूज एजेंसी आईएनएस ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शिव कुमार सोने के बारे में कस्टम को कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद कुमार को हिरासत में ले लिया गया। यह पूरा मामला आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 का है। 

4 फरवरी 2025 का राशिफल: जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई

गुरदासपुर ब्लास्ट: बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस

IMD Rain Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में करंट लगने से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी में 9 साल

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति-निर्माता