,

10×10 के कमरे से शुरू किया था सपना, एयर होस्टेस बनी रोशनी की प्लेन हादसे में मौत

BY: Yoganand Shrivastva

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में जहां 265 लोगों की जान चली गई, वहीं इस हादसे ने डोंबिवली की एक होनहार बेटी की उड़ान भी छीन ली। एयर इंडिया की क्रू मेंबर रहीं रोशनी सोनघरे का नाम भी उन लोगों में शामिल हो गया जिन्होंने इस त्रासदी में अपनी जान गंवाई।

छोटे से कमरे में देखा बड़ा सपना

डोंबिवली की संकरी गलियों में एक 10×10 के छोटे कमरे से रोशनी ने अपने सपनों की शुरुआत की थी। एक सामान्य परिवार से आने वाली रोशनी ने जब एयर होस्टेस बनने की ठानी, तो चुनौतियों की कोई कमी नहीं थी। लेकिन सपनों को सच करने का जुनून उसे स्पाइसजेट और फिर एयर इंडिया तक ले गया।

परिवार से मिलकर लौटी थी गांव से

हादसे से ठीक दो दिन पहले रोशनी अपने गांव आई थी। दादा-दादी, चाचा-चाची से मिलना, कुलदेवता के दर्शन करना — उसने हर पल को पूरे दिल से जिया। लेकिन जैसे ही घर लौटी, उसे लंदन की फ्लाइट पर ड्यूटी के लिए अहमदाबाद रवाना होना पड़ा। उसी फ्लाइट में उसकी मौत हो गई।

मां को अब तक नहीं दी गई खबर

परिवार में मातम पसरा हुआ है। लेकिन सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि रोशनी की मां को अभी तक हादसे की जानकारी नहीं दी गई। उन्हें लो बीपी की शिकायत है, ऐसे में ये खबर उनके लिए जानलेवा हो सकती है। रोशनी के मामा ने बताया कि रोशनी की शादी भी तय नहीं हुई थी। कुछ दिन पहले उन्होंने जब उससे शादी के बारे में पूछा तो उसने कहा था, “जो पसंद होगा, उसी से करूंगी।”

छोटा भाई जहाज पर, पिता अहमदाबाद में

रोशनी का छोटा भाई जहाज पर कार्यरत है और बड़े भाई, पिता तथा अन्य परिजन अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। वहीं, एयर इंडिया की ओर से अब तक परिजनों से कोई आधिकारिक संपर्क नहीं हुआ, हालांकि कुछ सहकर्मी मौके पर मौजूद हैं और सहायता कर रहे हैं।

डोंबिवली समाज का साथ

रोशनी के मामा ने बताया कि डोंबिवली के लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में समाज की एकजुटता और संवेदनाएं रोशनी के परिवार के लिए सहारा बन रही हैं।

Jailer 2: विद्या बालन के ‘कंथा’ लुक ने बढ़ाई हलचल, नीली साड़ी और सिगरेट के साथ दिखा दमदार अंदाज

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों

Yogi Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

Report: Vandna Rawat Yogi Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Moradabad Leopard: बिलारी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, दो लोगों पर हमले से ग्रामीणों में भय

संवाददाता: दानवीर सिंह Moradabad Leopard जिले के बिलारी कोतवाली क्षेत्र में तेंदुए

Career Counseling में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, NCERT और नियमित अभ्यास पर जोर

Career Counseling: जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव में विद्यार्थियों को कैरियर चयन

Chirmiri Politics: ज्योत्सना महंत बोलीं- ढाई साल में जमीन पर काम नहीं, श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पलटवार

Chirmiri Politics: कोरिया-एमसीबी क्षेत्र के चिरमिरी दौरे पर पहुंचीं सांसद ज्योत्सना दास

Imran Khan की बहन अलीमा खान हिरासत में, 30 दिन जेल में रहेंगी; PTI के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व