Report: Vandna Rawat
Chandauli Ganja Smuggling उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एएनटीएफ की टीम ने चंदौली जिले में कार्रवाई करते हुए झारखंड के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 251 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.65 करोड़ रुपये बताई गई है।
कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा
Chandauli Ganja Smuggling एएनटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी बजरंग कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसे चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की कटारिया सर्विस लेन से पकड़ा गया। जांच के दौरान कंटेनर वाहन से 251 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, निर्वाचन पहचान पत्र, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
पूछताछ में सामने आई तस्करी की जानकारी
Chandauli Ganja Smuggling प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे झारखंड के एक व्यक्ति ने कंटेनर में गांजा लोड कर बोकारो से रामनगर पहुंचाने के लिए कहा था। रामनगर में एक व्यक्ति को यह खेप सौंपनी थी और बदले में रकम लेकर वापस लौटना था। आरोपी ने स्वीकार किया कि इस काम के बदले उसे कमीशन मिलने वाला था।
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
Chandauli Ganja Smuggling एएनटीएफ का कहना है कि पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। मामले में अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
Read this: Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान


