,

Jamtara Decorators Association: जामताड़ा डेकोरेटर्स एसोसिएशन को मिला नया नेतृत्व, डेकोरेशन कार्य की दरों में 40 प्रतिशत वृद्धि

Jamtara Decorators Association

Report: Ratan kumar

Jamtara Decorators Association जामताड़ा जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन का महाधिवेशन रविवार को शहर के एक स्थानीय मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फूल सज्जा, लाइट, साउंड सिस्टम, कैटरिंग और डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़े डेकोरेटर्स, कारीगरों और प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और व्यवसाय से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की गई।

नई जिला समिति का गठन, पदाधिकारियों का चयन

Jamtara Decorators Association महाधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नई जिला समिति का गठन किया गया। इसमें चंचल कर को मुख्य संरक्षक, मुरारी कुमार साहू को उपाध्यक्ष, सरवेंदु माजी को अध्यक्ष, रामकिशोर गोप को महासचिव, बापी महता को सचिव और गोपाल साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, जिले के सभी डेकोरेटर्स को एक मंच पर लाने और व्यवसायिक हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

महंगाई को देखते हुए दरों में बढ़ोतरी की घोषणा

Jamtara Decorators Association कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजर के महासचिव द्वारिका प्रसाद तिवारी ने कहा कि महाधिवेशन का उद्देश्य डेकोरेटर्स और कारीगरों को संगठित कर उनकी समस्याओं का सामूहिक समाधान करना है।

उन्होंने बढ़ती महंगाई, डेकोरेशन सामग्री की कीमतों और मजदूरी लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए डेकोरेशन कार्य की दरों में लगभग 40 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य नई निर्धारित दरों के अनुसार ही कार्य करेंगे।

संगठन को परिवार की तरह चलाने पर जोर

Jamtara Decorators Association महासचिव प्रदीप सिंह ने अपने संबोधन में संगठन को परिवार की तरह संचालित करने और सदस्यों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की बात कही। उन्होंने संगठनात्मक एकता और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मो. सिराज, संजय तिवारी, अखिलेश रंजन, बापी दत्ता, अशोक पंडित, गणेश जायसवाल, राज संजन मरांडी, उत्तम मंडल, रामकृष्ण साव सहित बड़ी संख्या में डेकोरेटर्स और कारीगर मौजूद रहे।

Read this: Career Counseling में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, NCERT और नियमित अभ्यास पर जोर

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Gold Silver Rate: ₹1,54,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी ₹2,40,100 किलो, देखें आज का भाव

Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों

Asian Games फाइनल में भारत ने बनाए 216 रन, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास; 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता को चार यूरोपीय देशों का समर्थन, V4 बैठक में बनी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने की

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से