,

Gwalior Children Hospitalized : ग्वालियर में रतनजोत का फल खाने से 12 से 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 10 अस्पताल में भर्ती

Gwalior Children Hospitalized

रिपोर्ट- अरविंद सिंह चौहान

Gwalior Children Hospitalized : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जहरीला फल खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना मुरार क्षेत्र के सिरसौद गांव की है, जहां भागवत कथा और भंडारे से लौट रहे करीब 12 से 15 बच्चों ने रास्ते में खेत के किनारे लगे रतनजोत के पौधे के फल खा लिए। बच्चों ने फल को ड्राई फ्रूट समझकर आपस में बांटकर खाया था। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजनों के मुताबिक बच्चों को अचानक पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। कुछ बच्चे काफी निढाल भी हो गए। स्थिति बिगड़ती देख परिवार के लोग बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल मुरार लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें जयारोग्य अस्पताल समूह के कमला राजा अस्पताल रेफर कर दिया।

Gwalior Children Hospitalized

Gwalior Children Hospitalized : भागवत कथा से लौटते समय खाया फल

जानकारी के अनुसार सिरसौद गांव में भागवत कथा का समापन कार्यक्रम था। गांव के कई बच्चे कथा सुनने और भंडारे की प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे थे। शाम करीब 5 बजे बच्चे कार्यक्रम से वापस अपने घरों की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खेत के किनारे उन्हें रतनजोत का पौधा दिखाई दिया।

पौधे पर लगे फल देखकर बच्चों ने उसे खाने योग्य ड्राई फ्रूट समझ लिया। इसके बाद बच्चों ने फल को आपस में बांटकर खा लिया। घर पहुंचने के बाद एक-एक करके बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन घबरा गए और बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

Gwalior Children Hospitalized : 8 बच्चों को पीआईसीयू में भर्ती कराया

बच्चों को जिला अस्पताल मुरार से कमला राजा अस्पताल लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए 8 बच्चों को कमला राजा अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं दो बच्चों की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें न्यू जेएएच के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

पीआईसीयू में भर्ती बच्चों में पूजा (11), आरती (9), दीक्षा (12), प्रवीण (10), दिव्या (8), सुमित (8), गौरव (5) और तनु (9) शामिल हैं। वहीं हरिओम और सेजल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें न्यू जेएएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Gwalior Children Hospitalized : वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. घनश्याम दास तत्काल कमला राजा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति का जायजा लिया और एक-एक बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

डॉक्टरों की निगरानी में बच्चों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार शुरू होने के बाद बच्चों की स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Gwalior Children Hospitalized : रतनजोत का फल समझकर खाने से बिगड़ी हालत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बच्चों ने रतनजोत के पौधे के फल को खाने योग्य समझकर खा लिया था। इसके बाद उनमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आईं। घटना के बाद बच्चों के परिजनों में चिंता का माहौल है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती बच्चों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। घटना को लेकर चिकित्सकों की ओर से बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Aaj ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Jailer 2: विद्या बालन के ‘कंथा’ लुक ने बढ़ाई हलचल, नीली साड़ी और सिगरेट के साथ दिखा दमदार अंदाज

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों

Yogi Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

Report: Vandna Rawat Yogi Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Moradabad Leopard: बिलारी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, दो लोगों पर हमले से ग्रामीणों में भय

संवाददाता: दानवीर सिंह Moradabad Leopard जिले के बिलारी कोतवाली क्षेत्र में तेंदुए

Career Counseling में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, NCERT और नियमित अभ्यास पर जोर

Career Counseling: जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव में विद्यार्थियों को कैरियर चयन

Chirmiri Politics: ज्योत्सना महंत बोलीं- ढाई साल में जमीन पर काम नहीं, श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पलटवार

Chirmiri Politics: कोरिया-एमसीबी क्षेत्र के चिरमिरी दौरे पर पहुंचीं सांसद ज्योत्सना दास

Imran Khan की बहन अलीमा खान हिरासत में, 30 दिन जेल में रहेंगी; PTI के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. 36 में से 20

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में 24 सितंबर

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी