,

गुजरात दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पीएम मोदी को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- गुजरात में बीजेपी को सिखाएंगे सबक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात के दौरे पर हैं। गुजरात दौरे पर गए राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं से मुलाकात की। वहीं राहुल ने राजकोट गेम जोन हादसे, मोरबी ब्रिज और सूरत हादसे के पीड़ितों से भी मिले। साथ ही रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

सत्ताधारी पार्टी पर बरसते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस गुजरात में बीजेपी को हारने वाली है और पार्टी का कोई भी कार्यकर्त्ता किसी से डरता नहीं है।  

भाजपा की पूरी मूवमेंट राम मंदिर, अयोध्या…

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, “भाजपा की पूरी मूवमेंट राम मंदिर, अयोध्या की थी। शुरुआत आडवाणी जी ने की थी, रथयात्रा की थी। कहा जाता है नरेंद्र मोदी जी ने उस रथयात्रा में आडवाणी जी की मदद की थी। मैं संसद में सोच रहा था कि उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की और प्राण प्रतिष्ठा में अडानी अंबानी जी दिख गए लेकिन गरीब व्यक्ति नहीं दिखा।” उन्होंने आगे कहा, “संसद में मैंने अयोध्या के सांसद से पूछा कि, ये भाजपा ने अपनी पूरी राजनीति चुनाव के पहले इन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की। लेकिन INDIA गठबंधन अयोध्या में चुनाव जीत गया, यह क्या हुआ?”

राहुल ने अयोध्या का किया जिक्र

कांग्रेस सांसद यहीं नहीं रूके उन्होंने अयोध्या लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले सपा सांसद अवधेश प्रसाद का जिक्र करते हुए आगे कहा, ‘उन्होंने कहा राहुल जी मुझे पता लग गया था कि मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने वाला हूं और जीतने भी वाला हूं। उन्होंने कहा, मुझे अयोध्या के लोग कहते थे कि अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए हमारी जमीन ली गई, कई दुकानें घर तोड़े गए और सरकार ने आज तक लोगों को मुआवजा नहीं दिया। अयोध्या का बड़ा एयरपोर्ट बना उसमें अयोध्या के किसानों की जमीन गई, जिसमें किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला। अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्यावासी ही नहीं थे।’

बीजेपी को सिखाएंगे सबक- राहुल गांधी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब हम बीजेपी को सबक सिखाएंगे और इनकी सरकार को तोड़ेंगे। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से नहीं अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन हार के डर की वजह से वो वहां से चुनाव नहीं लड़े। 

Ujjain IT Park: उज्जैन में आकार ले रहा IT Park, CM मोहन यादव ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

Ujjain IT Park: मध्यप्रदेश के उज्जैन को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम