,

गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा, भरभरा कर 6 मंजिला इमारत गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुजरात के सूरत से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 6 मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा सूरत के सचिन पाली गांव में हुआ है। घटना में 15 लोगों के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर फायर और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह एक पुरानी इमारत थी।

वहीं इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है। गिरी हुई इमारत का मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

काफी जर्जर हो चुकी थी इमारत

सूरत में इमारत गिरने के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों की मदद की। जानकारी के मुताबिक, इमारत काफी जर्जर हो चुकी थी, लेकिन फिर भी लोग वहां रहने के लिए मजबूर थे। पुलिस और रेस्क्यू टीम मलबा हटाने के काम में जुटी हुई है, हालांकि अब तक मलबे के नीचे कोई फंसा हुआ नहीं मिला है। रेस्क्यू किए गए लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…