चिनाब ब्रिज निर्माण में सेल की अहम भूमिका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
SAIL played an important role in the construction of Chenab Bridge

रिपोर्ट- विष्णु गौतम

भिलाई इस्पात संयंत्र ने किया 12,432 टन स्टील का योगदान

6 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का ऐतिहासिक उद्घाटन किया। इस महत्वाकांक्षी और इंजीनियरिंग की दृष्टि से अद्भुत परियोजना में सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सेल ने इस पुल के निर्माण के लिए 16,000 टन स्टील की आपूर्ति की है, जिसमें प्रमुख योगदान भिलाई इस्पात संयंत्र का रहा। भिलाई संयंत्र ने कुल 12,432 टन स्टील मुहैया कराया, जिसमें

5,922 टन टीएमटी स्टील

6,454 टन प्लेट्स

56 टन स्ट्रक्चरल स्टील शामिल हैं।

इन सामग्रियों का उपयोग पुल की मजबूती, संरचना और दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए किया गया।

सेल का योगदान भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में मील का पत्थर माना जा रहा है। यह पुल न केवल दुर्गम क्षेत्रों को जोड़ने में मदद करेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नया आयाम देगा।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारत की इंजीनियरिंग और इस्पात निर्माण क्षमता को वैश्विक मंच पर स्थापित कर दिया है, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमिका गर्व का विषय है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय