,

धमतरी: भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dhamtari: Mother and son die in a horrific road accident

हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल

धमतरी, छत्तीसगढ़ — जिले के नगरी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना 3 जून की रात सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी के पास हुई, जब एक कार अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलरगांव निवासी त्रिलोक देवांगन अपनी पत्नी और बेटे के साथ दुर्ग में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। लौटते समय उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और टांगापानी के पास पुल से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि त्रिलोक देवांगन गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर