,

Tax Rules: लगातार निवेश कर रहे हैं, तो कर नियमों का भी रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

- Advertisement -
Ad imageAd image

Stock Market में पैसा हर कोई बनाना चाहता है, लेकिन बहुत कम लोग ही इसमें सफल हो पाते हैं। ज्यादातर निवेशक खुद या टिप्स लेकर ही निवेश करते हैं। शेयर बाजार में निवेश में हमेशा एक बात को याद रखना चाहिए। कोई कभी भी पूरी तरह से सही नहीं होता है। आपको प्रॉफिट बुकिंग का सहारा लेते रहना चाहिए।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Tax Rules: चार्टर्ड अकाउंटेंट हर्षिता देवड़ा के मुताबिक, शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट, वायदा बाजार में काम करने वाले निवेशक बाजार से अपडेट रहने के साथ कर नियमों को लेकर भी सजग रहें। अलग-अलग तरह की ट्रेडिंग के लिए सट्टात्मक आय और व्यापारिक आय के साथ हानि के भी टैक्स में अलग-अलग नियम हैं। साथ ही ताजा बजट के बाद शेयर बाजार के मुनाफे की आय पर टैक्स की दरें भी परिवर्तित हुई हैं।

नियामक संस्थानों की चेतावनी पर ध्यान दें

बीते दिनों से तमाम सरकारी निकाय चाहे वो सेबी हो या एनएसई कुछ विशेष तरह के जोखिम भरे निवेश के प्रति सजग कर रहे हैं। निवेशकों को चाहिए कि नियामक संस्थानों की चेतावनी पर ध्यान दें और उस पर अमल करें।

कम अवधि में ज्यादा मुनाफा या कम पूंजी में बड़े व्यापार के लालच में न फंसे। आम तौर पर इंट्रा डे ट्रेडिंग और एफएंडओ में सौदे के फेर में कोई भी निवेशक इन्हीं कारणों से पड़ता है। याद रखें कि ऐसे सौदे में आप ज्यादा मुनाफे की उम्मीद करते हैं, लेकिन घाटा होने पर पूरी पूंजी डूब जाती है।

निवेश लंबे समय के लिए करें

  • याद रखें निवेश ऐसा करें, जिसमें आपकी मूल पूंजी सुरक्षित रहे।
  • विशेषज्ञ आम निवेशकों को कहते हैं कि वे फंडामेंटल और कंपनी का पोर्टफोलियो देखकर निवेश का निर्णय लें।
  • साथ ही लाॅन्ग टर्म के लिए बाजार में आएं। जल्दबाजी में निवेश नहीं स्पेकुलेशन होता है। जो कभी भी लाभदायक नहीं हो सकता।
  • कोशिश करें कि निवेश लंबे समय के लिए करें। साथ ही एक साथ सारी पूंजी न लगाएं।
  • अलग-अलग सेक्टरों में निवेश करेंगे तो रिस्क कम रहेगी। लोन लेकर कभी भी शेयर बाजार निवेश न करें। सारी मूल पूंजी भी एक साथ न लगाएं।
- Advertisement -
Ad imageAd image

Five suspects arrested: बुलंदशहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक आरोपी घायल, पांच गिरफ्तार

संवाददाता: सुरेश भाटी Five suspects arrested जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए

Indus Water Treaty पर भारत के फैसले से तिलमिलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने दी धमकी

Indus Water Treaty: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु जल संधि

Rahul Gandhi की मोदी-मेलोनी पर टिप्पणी को लेकर BJP का पलटवार, बांसुरी स्वराज समेत कई नेताओं ने घेरा

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को

CG: Top 10

CG : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले 48

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर-रीवा समेत 12 जिलों में

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से