लिज्‍जत के उत्‍पादों का लाजवाब स्‍वाद बहनों की मेहनत का परिणाम : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The wonderful taste of Lijjat products is the result of the hard work of the sisters: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिज्जत पापड़ जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड को स्थापित कर महिला सशक्तिकरण एवं संगठन की शक्ति की मिसाल पेश कर रही बहनों से श्री महिला गृह उद्योग के लिज्‍जत पापड़ भवन जबलपुर में आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोटे से गृह उद्योग से देश का प्रतिष्ठित ब्रांड बनने की यात्रा में ढाई हजार से अधिक बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लिज्जत परिवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लिज्जत का यह भवन श्रम का मंदिर हैं। इस मंदिर में काम करके आशीर्वाद मिलता हैं। उन्होंने कहा कि श्री महिला गृह उद्योग की बहनों की मेहनत ही लिज्जत के उत्पादों के स्‍वाद को लाजवाब बनाता हैं। लिज्जत के देश-विदेश में विख्यात होने का कारण भी बहनों की मेहनत हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अन्‍य जन प्रतिनिधियों के साथ श्री महिला गृह उद्योग के भवन का निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महिला गृह उद्योग को मुख्‍यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला, युवा, गरीब एवं किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर में हुए किसान उद्योग समागम कार्यक्रम का उल्लेख करते हुऐ बताया कि प्रदेश सरकर किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज एवं उन्नत कृषि उपकरण उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन को बढ़ाने और कृषि उत्पाद को बाजार में बेहतर मूल्य दिलाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार के सृजन के लिए फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सरकार और समाज की भागीदारी से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। आज प्रदेश की अनेक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्‍त होकर परिवार के लालन-पालन और समाज मे अपनी समान भागीदारी निभा रही है और वे समाज के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर ऐसी ही महिलाओं के सम्मान में भोपाल में महिला महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री महिला गृह उद्योग की संचालक श्रीमती प्रक्षा ओसवाल सहित समिति की बहनों को गृह उद्योग के आगामी उत्‍पादों एवं योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिकात्‍मक रूप से समिति की महिला सदस्‍यों को लाभांश का वितरण किया। उन्‍होंने गृह उद्योग की पूर्व संचालक श्रीमती पुष्‍पा बैरी का भी शॉल श्रीफल से सम्‍मान किया।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी सहित अन्‍य जन प्रतिनिधियों की उपस्थित रही।

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में