ISI का नया षड्यंत्र: ‘हनी ट्रैप’ के जाल में भारतीय युवा, सामने आया मैडम ‘X’ का नाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली/हरियाणा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत के खिलाफ एक बार फिर हनी ट्रैप की साजिश रचती पकड़ी गई है। हाल ही में हरियाणा के कैथल जिले से गिरफ्तार किए गए देवेंद्र सिंह ढिल्लों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि उसे एक महिला के जरिए जाल में फंसाकर जासूसी के लिए मजबूर किया गया।

पूछताछ में खुलासा: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी निशाने पर

देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसे पाकिस्तानी नागरिक विक्की और अरसलान ने एक महिला से मिलवाया, जिसके जरिए संपर्क बना और फिर भारत लौटने के बाद वह महिला अचानक इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर देती है। इस पूरे घटनाक्रम में एक रहस्यमयी महिला ‘मैडम X’ का नाम सामने आया है, जो न सिर्फ देवेंद्र, बल्कि कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भी अपने जाल में फंसा चुकी है।

करतारपुर यात्रा के दौरान बिछाया गया जाल

देवेंद्र ने बताया कि वह एक जत्थे के साथ करतारपुर कॉरिडोर गया था। वहीं उसकी मुलाकात पाकिस्तानी एजेंट विक्की से हुई, जिसने पूजा आदि में मदद की और फिर उसे लाहौर ले गया, जहाँ अरसलान और एक महिला से होटल में मुलाकात हुई। यहीं से संपर्क बना और भारत लौटने के बाद विक्की ने उससे एक QR कोड वाले भारतीय नंबर पर ₹1500 भेजने की बात कही। बाद में उससे एक भारतीय सिम कार्ड की मांग भी की गई।

गिरफ्तारी कैसे हुई?

11 मई को गुहला थाना क्षेत्र में एक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि देवेंद्र ने फेसबुक पर अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इस आधार पर 13 मई को पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। मोबाइल फोन की जांच में पाकिस्तानी संपर्कों के साथ संवेदनशील सूचनाएं साझा करने के प्रमाण मिले, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

मैडम ‘X’ का बढ़ता जाल

सूत्रों के मुताबिक, ‘मैडम X’ पहले भी कई भारतीय युवाओं को हनी ट्रैप में फंसा चुकी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह महिला ISI के लिए काम करती है, और उसका काम भारतीय युवाओं को फंसाकर गोपनीय सूचनाएं हासिल करना है। इस महिला की पहचान और नेटवर्क को लेकर जांच तेज़ कर दी गई है।

ISI की पुरानी रणनीति

यह पहली बार नहीं है जब ISI ने इस तरह की रणनीति अपनाई हो। पहले भी भारतीय सैनिकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को सोशल मीडिया या व्यक्तिगत संबंधों के ज़रिए फंसाकर जासूसी गतिविधियों में धकेला गया है। हनी ट्रैप, ISI की रणनीति का पुराना और खतरनाक तरीका बन चुका है।

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Aaj ka Panchang: वैशाख शुक्ल दशमी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और राशिफल

वैशाख शुक्ल दशमी तिथि और रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि: प्रेम और परिवार में खुशियां आज का दिन आपके लिए

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय