,

कोरबा ब्रेकिंग: चैतुरगढ़ पहाड़ में शेर ने किया दो भैंसों का शिकार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korba Breaking: Lion hunted two buffaloes in Chaiturgadh hill

क्षेत्र में दहशत का माहौल

पाली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चैतुरगढ़ पहाड़ में शेर की आमद से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शेर ने दो भैंसों का शिकार कर लिया है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई है। ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोका जा रहा है, और गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

वन विभाग ने जंगल में करीब 19 ट्रैप कैमरे लगाए हैं ताकि शेर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। घटनास्थल से शेर के पंजों के निशान मिले हैं, जिसे वन विभाग ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है। कई ग्रामीणों ने भी शेर को अपनी आंखों से देखने का दावा किया है, जिसके बाद उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी।

पाली रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि, “वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। कैमरे लगाए गए हैं और ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।”

शेर की मौजूदगी की खबर के बाद तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने ग्रामीणों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

फिलहाल वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है और शेर की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों से सहयोग करने और अफवाहों से बचने की अपील की जा रही है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की