,

नवा रायपुर में तेज रफ्तार का कहर: खंभे से टकराई कार

High speed wreaks havoc in Nava Raipur: Car collides with pole

आग में झुलसकर चालक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर इलाके में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार इंडिगो कार खंभे से टकरा गई और देखते ही देखते कार में आग लग गई। हादसे में कार चालक गौतम सतवानी (21), निवासी शद्दानी दरबार बोरियाकला, की जिंदा जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कार सवार दो अन्य युवक — प्रियांशु सचदेव और अभिराज सिंह — गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह दिल दहला देने वाला हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सेक्टर 17 कोटराभाठा इलाके में देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बेहद तेज थी, जिससे वह नियंत्रण खो बैठी और सीधे सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई।

स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार चालक की मौत हो चुकी थी। घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना के बाद कार धू-धू कर जलती नजर आ रही है। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर इशारा करती है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…