FAIMA की डॉक्टरों से अपील: आपात स्थिति के लिए रहें सतर्क, रक्तदान शिविर आयोजित करने का आग्रह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के मद्देनज़र, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने चिकित्सा समुदाय से देश के लिए तैयार रहने की अपील की है। FAIMA ने एक बयान जारी कर कहा कि देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर तरह से तैयार रहना चाहिए।

संगठन ने सभी डॉक्टरों, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) और राज्य चिकित्सा संघों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों का आयोजन करें ताकि संभावित आपातकालीन स्थितियों में अस्पतालों के पास पर्याप्त रक्त भंडार मौजूद रहे। FAIMA ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र हमारे सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

FAIMA की कोर कमेटी द्वारा सुझाए गए प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं:

  1. आपातकालीन प्रबंधन: सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाएं, ICU बेड और अन्य जरूरी संसाधनों को पहले से तैयार रखें।
  2. आपदा प्रतिक्रिया टीम: हर राज्य में विशेष प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ के साथ एक त्वरित प्रतिक्रिया दल (रैपिड रिस्पॉन्स टीम) का गठन किया जाए।
  3. समन्वय प्रणाली: राज्य और जिला स्तर पर प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहें, ताकि ज़रूरत पड़ने पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।
  4. रक्तदान अभियान: हर जिले और अस्पताल में रक्तदान शिविरों का आयोजन प्राथमिकता के तौर पर किया जाए ताकि युद्ध जैसी स्थिति में सशस्त्र बलों और आम नागरिकों की मदद की जा सके।

देशवासियों से रक्तदान की अपील

FAIMA ने नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे आगे बढ़कर रक्तदान करें। उन्होंने कहा, “हमारी सेनाएं सीमाओं की रक्षा कर रही हैं, और देश की चिकित्सा बिरादरी उनके जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। आपका छोटा-सा योगदान किसी की जान बचा सकता है।”

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया

Political Defection: अंबाला में AAP को बड़ा झटका, वार्ड 7 उम्मीदवार लक्ष्मी देवी BJP में शामिल

Political Defection: अंबाला, चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के अंबाला में आम

Illegal Liquor Smuggling: सीतापुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में पुलिस ने