PSL मैच से पहले रावलपिंडी स्टेडियम में ड्रोन हमला, खिलाड़ियों में मची अफरा-तफरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ताज़ा घटनाक्रम में रावलपिंडी स्थित क्रिकेट स्टेडियम के पास एक संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ है, जिसने न सिर्फ लीग की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया है, बल्कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता पैदा कर दी है।

मैच से पहले धमाका, मचा हड़कंप

यह धमाका पेशावर जल्मी और कराची किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से कुछ समय पहले हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला ड्रोन के ज़रिए अंजाम दिया गया और स्टेडियम के नज़दीक स्थित एक रेस्टोरेंट को इससे नुकसान पहुंचा है। धमाके के तुरंत बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया और जांच शुरू कर दी गई है।

आम नागरिक घायल, स्टेडियम क्षेत्र सील

स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हमले में दो नागरिक घायल हुए हैं जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि ड्रोन कहां से आया और क्या इसमें कोई विस्फोटक सामग्री थी।

PSL की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने पाकिस्तान सुपर लीग की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। खिलाड़ियों और आयोजकों के बीच बेचैनी का माहौल है, खासकर विदेशी खिलाड़ियों को लेकर चिंता जताई जा रही है। रात आठ बजे शुरू होने वाले मैच को लेकर स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।

भारत-पाक तनाव के बीच लीग पर संकट

हालिया घटनाओं की पृष्ठभूमि में यह हमला ऐसे समय हुआ है जब भारत द्वारा पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे सैन्य अभियानों के बाद पाकिस्तान के अंदर अस्थिरता का माहौल बना हुआ है, और इसका असर खेल आयोजन पर साफ दिख रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Iran को रूस का खुला समर्थन, बोला- हम सब कुछ करने को तैयार

Iran: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब रूस

UAE का बड़ा फैसला, 1 मई से OPEC और OPEC+ से बाहर होगा देश

UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए

Trump on Germany: ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर ट्रंप का बड़ा बयान, जर्मनी पर साधा निशाना

Trump on Germany: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी को लेकर

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बस्तर में पास्टर की

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार