,

बेमेतरा जिले के जेवरा में समाधान शिविर का सफल आयोजन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Successful organization of Samadhan camp in Jeevra of Bemetara district

BY- ISA AHMAD

1904 मामलों का हुआ निराकरण
बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जेवरा में आज दिनांक 8 मई को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में साजा विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त कुल 1904 आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण किया गया।

शिविर में कुल 1814 मांग एवं 90 शिकायत से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनका संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। विधायक ईश्वर साहू ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिल सके।

विधायक साहू ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुलभ रूप से प्रदान किया जाए। साथ ही, उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था एवं सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

शिविर में सबसे अधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से प्राप्त हुए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, पेंशन योजना एवं निर्माण कार्यों से संबंधित कुल 1403 मांग और 10 शिकायतें शामिल थीं। इनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया गया।

इस अवसर पर साजा एसडीएम पिंकी मनहर, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समाधान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे वे अधिक सशक्त और जागरूक बन सकें।

यह शिविर प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम सिद्ध हुआ।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की