,

जम्मू-कश्मीर: भारत की कार्रवाई के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने LoC पर की भारी गोलीबारी, 7 की मौत, 38 घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

श्रीनगर: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकवादी अड्डों को नष्ट किए जाने के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारी गोलाबारी की है। इस गोलाबारी में अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 38 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इस घटना की पुष्टि एक वरिष्ठ अधिकारी ने की है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई इस अकारण गोलाबारी में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला भारत की सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सख्त कार्रवाई के प्रतिरोध में किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1919940204254920782

गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में सीमा पार आतंकवाद पर करारा प्रहार करते हुए पाकिस्तान के भीतर छिपे 9 आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इस सख्त रुख से बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के कई इलाकों में गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे सीमावर्ती गांवों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की है।

भारत की इस जवाबी कार्रवाई ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा, और आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जारी रहेगा।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर