,

बढ़ती महंगाई के बीच पुरानी संस्कृति की ओर लौटे लोग, दूल्हा बैलगाड़ी में लेकर गया बारात

- Advertisement -
Ad imageAd image
Amid rising inflation, people returned to the old culture, the groom took the wedding procession in a bullock cart

BY- ISA AHMAD

कांकेर जिला के मुसुरपुट्टा गांव में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां आधुनिकता की चकाचौंध से दूर, लोगों ने पुरानी परंपराओं को अपनाने का संदेश दिया। बढ़ती महंगाई और शादियों में हो रहे फिजूलखर्ची के बीच टकेंद्र कश्यप नामक दूल्हे ने अपनी शादी को सादगी और परंपरा से जोड़ा, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

टकेंद्र कश्यप, जो पेशे से बस चालक हैं और महिंद्रा ट्रेवल्स में कार्यरत हैं, उन्होंने अपनी शादी में बैलगाड़ी को परिवहन का माध्यम चुना। दूल्हा पांच बैलगाड़ियों में करीब 50 बारातियों के साथ निकला और ग्राम खजरावन, जो मुसुरपुट्टा से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित है, वहां अपनी दुल्हन सावित्री सुरोजिया को लेने गया।

टकेंद्र ने बताया कि बचपन से बैलगाड़ी में बारात ले जाने का सपना था, और उनके दादा जी की भी यही इच्छा थी कि परिवार की बारात बैलगाड़ी में निकले। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने यह अनूठा निर्णय लिया। उनका कहना है कि शादी को दिखावे का जरिया नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों को दर्शाने का अवसर बनाना चाहिए।

टकेंद्र ने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में बाराती ले जाने से वधु पक्ष पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ता है, इसलिए उन्होंने केवल 50 बारातियों के साथ सादगीपूर्ण ढंग से बारात निकाली।

इस अनोखी पहल से क्षेत्र में खुशी और कौतूहल का माहौल बना रहा। गांव के लोगों ने इस शादी को एक सकारात्मक संदेश बताते हुए कहा कि ऐसी पहल समाज में फिजूलखर्ची को रोकने में मददगार हो सकती है।

टकेंद्र की यह सादगीभरी परंपरागत शादी न सिर्फ चर्चा का विषय बनी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति और मूल्य आधारित जीवनशैली की प्रेरणा भी देती है।

रिपोर्टर: चन्द्रभान साहू

07 मई 2025: इन राशियों के लिए आज है खास दिन!

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की