,

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी के साथ बिताई खास शाम, तस्वीर हुई वायरल

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड के चहेते सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई में एक खास डिनर के दौरान इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी से मिले। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस के बीच उत्सुकता का विषय बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिनर एक औपचारिक स्वागत का हिस्सा था जिसमें रणवीर और दीपिका ने भारत आए इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। डिनर के बाद तीनों को रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद किया गया, जहां उनकी मुस्कुराहट और आपसी बातचीत से शाम की आत्मीयता झलक रही थी।

एडम मोसेरी ने जताया खुशी का इज़हार

एडम मोसेरी ने इस मुलाकात की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “मुंबई में आज शाम मुझे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला — दोनों ही बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावशाली शख्सियत हैं। साथ ही, अद्भुत खाना खाने का आनंद भी मिला।”

हालांकि, इस बैठक के उद्देश्य को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मुलाकात किसी संभावित सहयोग या सोशल मीडिया इनिशिएटिव को लेकर हो सकती है, क्योंकि रणवीर और दीपिका दोनों ही डिजिटल दुनिया में जबरदस्त प्रभाव रखते हैं।

रणवीर-दीपिका की कैमिस्ट्री पर फैंस फिदा

पैपराज़ी द्वारा ली गई तस्वीरों में दोनों सितारों की शानदार केमिस्ट्री और सहज अंदाज़ देखने को मिला। रणवीर और दीपिका को अक्सर अपने डिनर डेट्स और खास पलों में एक-दूसरे का साथ निभाते हुए देखा गया है, और यह शाम भी उन्हीं यादगार पलों में से एक बन गई।

वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं दोनों सितारे

अगर काम की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आखिरी बार बड़े पर्दे पर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में एक साथ नजर आए थे। फिल्म में अन्य कई बड़े सितारे भी शामिल थे और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

महाराष्ट्र और गुजरात के 65 साल: कैसे अस्तित्व में आए ये राज्य?..यह भी पढ़े

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…