ग्वालियर में एसबीआई शाखा में चोरी की वारदात, 734 पोस्ट डेटेड चेक लेकर फरार हुआ चोर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की रतवाई बिजौली शाखा में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। रविवार देर रात एक अज्ञात चोर बैंक की खिड़की तोड़कर भीतर दाखिल हुआ और ग्राहकों के सैकड़ों पोस्ट डेटेड चेक लेकर फरार हो गया। घटना का खुलासा सोमवार सुबह बैंक खुलने के बाद हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर ने बैंक के पीछे की खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और एक सुरक्षित बॉक्स में रखे गए 112 ग्राहकों के कुल 734 पोस्ट डेटेड चेक (PDC) चुरा लिए। बैंक के किसी अन्य सामान या नकदी को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही शाखा प्रबंधक नीरज ढयोड़ी ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, बैंक प्रशासन ग्राहकों को हुई असुविधा से निपटने और चेक पुनः जारी करने की प्रक्रिया पर भी काम कर रहा है।

ग्राहकों के लिए अलर्ट:
बैंक प्रबंधन ने उन सभी ग्राहकों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनके चेक चोरी हुए हैं। उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने खातों की निगरानी रखें और जरूरत पड़ने पर बैंक से संपर्क करें।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'