,

भारत सरकार का सख्त कदम: 16 पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल्स पर लगाया प्रतिबंध

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में रोष का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सेना को पूरी तरह से सतर्क रखा गया है। इस बीच, भारत सरकार ने पाकिस्तान पर बड़ा और सख्त कदम उठाया है।

पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल्स पर लगा बैन

गृह मंत्रालय की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के 16 यूट्यूब न्यूज चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन चैनलों पर भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाली और झूठी खबरें फैलाने का आरोप है। सरकार का कहना है कि ये चैनल देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।

ये चैनल भारत में अब नहीं दिखेंगे

जिन पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे:

  • Dawn News
  • Irshad Bhatti
  • SAMAA TV
  • ARY NEWS
  • BOL NEWS
  • Raftar
  • The Pakistan
  • Geo News
  • Samaa Sports
  • GNN
  • Uzair Cricket
  • Umar Cheema Exclusive
  • Asma Shirazi
  • Muneeb Farooq
  • SUNO News
  • Razi Naama

अब भारत में इन चैनलों की सामग्री देखना संभव नहीं होगा।

बीबीसी की रिपोर्टिंग पर भी रखी जाएगी नजर

सरकार ने यह भी बताया कि एक्सपीडी (विदेश मंत्रालय का एक्सटर्नल पब्लिक डिप्लोमेसी डिवीजन) ने बीबीसी के भारत प्रमुख जैकी मार्टिन को पहलगाम आतंकी हमले की रिपोर्टिंग पर भारत की नाराजगी से अवगत कराया है। बीबीसी द्वारा आतंकियों को ‘उग्रवादी’ बताए जाने पर भी आपत्ति जताई गई है और इसके खिलाफ औपचारिक पत्र भेजा गया है। अब बीबीसी की रिपोर्टिंग पर भी लगातार नजर रखी जाएगी।

पांच नन्हे पंजे: कूनो में चीतों की नई गाथा…यह भी पढ़े

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर