,

बीजापुर: नक्सल ऑपरेशन के छठवें दिन IED ब्लास्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bijapur: IED blast on the sixth day of Naxal operation

IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का जवान घायल

बीजापुर।
जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में चल रहे नक्सल ऑपरेशन के छठवें दिन बड़ा हादसा हो गया। आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान की पहचान मुंसिफ खान के रूप में हुई है, जिन्हें पैर में गंभीर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कर्रेगुट्टा के पास जोला ग्राम के समीप हुआ। घटना के तुरंत बाद घायल जवान को सीआरपीएफ कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हेलिकॉप्टर (चॉपर) के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया, जहां उसे विशेष इलाज मुहैया कराया जाएगा।

कर्रेगुट्टा इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की चुनौतियों को उजागर कर दिया है।

आज का राशिफल 28 अप्रैल 2025

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में