,

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के बाद रायपुर पहुँची NIA की टीम

NIA team reached Raipur after Jammu and Kashmir terrorist attack

मृतक कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिजनों से कर रही पूछताछ

रायपुर ब्रेकिंग न्यूज

रायपुर, 25 अप्रैल — जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में रायपुर के व्यवसायी दिनेश मिरानिया की मौत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इस घटना के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम आज रायपुर पहुंची और मृतक कारोबारी दिनेश मिरानिया के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से पूछताछ शुरू की।

NIA के अधिकारी पिछले तीन घंटे से दिनेश मिरानिया की पत्नी, बेटे शौर्य और बेटी लक्षिता से घटना से जुड़ी हर एक जानकारी हासिल कर रहे हैं। अधिकारी हमले के समय की परिस्थितियों, दिनेश मिरानिया की यात्रा की योजना, उनके संपर्कों और किसी भी संभावित सुराग को ध्यान में रखते हुए गहन पूछताछ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दिनेश मिरानिया परिवार सहित छुट्टियां मनाने पहलगाम गए थे, जहां उन्हें आतंकियों ने निशाना बनाया और गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना ने न केवल रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है।

NIA की टीम घटना की तह तक पहुँचने का प्रयास कर रही है कि आखिर दिनेश मिरानिया को किस कारण निशाना बनाया गया और क्या यह हमला योजनाबद्ध था या अंधाधुंध फायरिंग में वे शिकार हुए।

इस घटना के बाद रायपुर सहित पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है और मृतक के परिवार से जुड़ी हर जानकारी को गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल, NIA की पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।

आज का राशिफल 26 अप्रैल 2025: सभी राशियों के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणी और सलाह

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…