,

रांची: श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के पुनर्निर्माण की शुरुआत, CM सोरेन ने दी आंबेडकर को श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Ad imageAd image
"Ranchi: CM Hemant Soren Lays Foundation for Tapovan Temple Renovation, Pays Tribute to Ambedkar"

रिपोर्ट: राजू सिंह, BY: VIJAY NANDAN

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो के केंद्रीय महाधिवेशन से पहले रांची के निवारणपुर में स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। इस अवसर पर सभी धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। सीएम ने राजधानीवासियों को इस शुभ अवसर पर बधाई दी और कहा कि मंदिर का नया स्वरूप भव्य और आकर्षक होगा।

आंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर रांची के डोरंडा में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “भारत के संविधान निर्माता, समानता और न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।”

100 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य मंदिर
श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का पुनर्निर्माण 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इस परियोजना को पूरा होने में लगभग तीन साल लगेंगे। मंदिर 14,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में बनेगा, जिसके गुंबद की ऊंचाई 100 फीट होगी। मंदिर का डिजाइन गोलाकार होगा और इसके निर्माण के लिए राजस्थान के मकराना से संगमरमर लाया जाएगा।

400 साल पुराना है तपोवन मंदिर
यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है और भगवान राम के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। रामनवमी के अवसर पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर परिसर में मेला भी आयोजित होता है, जिसमें विभिन्न अखाड़ों के झंडे शामिल होते हैं। वर्तमान में मंदिर 45 फीट लंबा और 45 फीट चौड़ा है।

ये भी पढ़िए: बोकारो गोलीकांड: फल विक्रेता

15 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का हाल, किस राशि पर क्या होगा ग्रहों का प्रभाव?

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस