Chia Seeds Benefits : चिया सीड्स को आज के समय में सुपरफूड माना जाता है। इसमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, Chia Seeds Benefits तभी मिलते हैं जब इन्हें सही तरीके से और सही मात्रा में खाया जाए। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, गलत तरीके से चिया सीड्स खाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती है.चिया सीड्स खाने का सही तरीका क्या है?

चिया सीड्स खाने से फायदे पाने के लिए इन्हें कभी भी सूखा (Dry) नहीं खाना चाहिए। चिया सीड्स पानी सोखकर कई गुना फूल जाते हैं, इसलिए इन्हें खाने से पहले कम से कम 20 मिनट तक पानी में भिगो दें। बेहतर होगा कि इन्हें रातभर भिगोकर सुबह सेवन करें। इससे ये आसानी से पचते हैं और ब्लोटिंग या पेट फूलने जैसी समस्याओं का खतरा कम रहता है।
Chia Seeds Benefits : चिया वॉटर या चिया योगर्ट, कौन है बेहतर?
डॉ. सौरभ सेठी के मुताबिक, चिया वॉटर फायदेमंद है, लेकिन चिया योगर्ट अधिक लाभदायक माना जाता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है। चिया सीड्स को पहले भिगोकर फिर दही में मिलाकर खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Chia Seeds Benefits : कब खाना चाहिए चिया सीड्स?
विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह के समय चिया सीड्स का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है, पेट साफ रखने में सहायक होता है और शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इससे दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में भी सहायता मिल सकती है।
Chia Seeds Benefits : किन-किन चीजों के लिए फायदेमंद हैं चिया सीड्स?
चिया सीड्स खाने से फायदे सिर्फ पाचन तंत्र तक सीमित नहीं हैं। इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग और हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। फाइबर पाचन को बेहतर बनाने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी सहायक हो सकता है।
Chia Seeds Benefits : एक दिन में कितनी मात्रा में खाएं?
डॉ. सौरभ सेठी सलाह देते हैं कि चिया सीड्स का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। आमतौर पर रोजाना लगभग एक चम्मच चिया सीड्स पर्याप्त माने जाते हैं। अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस, पेट फूलना या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर : यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी नई डाइट को शुरू करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
read more : Kajal Side Effects : काजल लगाने की ये गलती आंखों पर पड़ सकती है भारी, सर्जरी तक की आ सकती है नौबत

