,

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक इनामिया बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित आरोपी मोहम्मद फिरोज घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Fatehpur Police Encounter पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस के अनुसार, चौड़गरा-जहानाबाद मार्ग पर खजुहा रोड नहर के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मोहम्मद फिरोज के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

Fatehpur Police Encounter कई संगीन मामलों में वांछित था आरोपी

गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फिरोज कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव का निवासी है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Fatehpur Police Encounter हथियार, मोबाइल और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, एक अपाचे मोटरसाइकिल, बेहोश करने वाली दवा और पार्ले बिस्कुट बरामद किए हैं। बरामद सामान के आधार पर पुलिस आरोपी की आपराधिक गतिविधियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Read this: Trolley Bag Body: तमिलनाडु एक्सप्रेस के ट्रॉली बैग में मिला शव, आगरा कैंट स्टेशन पर मचा हड़कंप

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…