Report: Farhan khan
Trolley Bag Body आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के एक जनरल कोच में संदिग्ध ट्रॉली बैग मिलने की सूचना मिली। रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान ट्रॉली बैग खोलने पर उसके अंदर एक शव मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
Trolley Bag Body चेन्नई से लाए जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रॉली बैग ट्रेन में चेन्नई से ही रखा गया था। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बैग किसने रखा था।

Trolley Bag Body शव की पहचान और CCTV फुटेज खंगालने पर फोकस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जांच एजेंसियां स्टेशन और ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, साथ ही तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शव की शिनाख्त और ट्रॉली बैग के मालिक का पता चलने के बाद मामले की तस्वीर और साफ हो सकेगी। फिलहाल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।
Read this: Honor Killing Agra: आगरा में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, चंबल नदी में युवती की हत्या की आशंका



