,

Parliament Protest: संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार स्थगित

Parliament Protest

Parliament Protest नई दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को विपक्षी दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर संसद परिसर में विरोध मार्च निकाला। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष की मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर इन मुद्दों पर जवाब दें।

Parliament Protest हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा स्थगित

विपक्ष के लगातार विरोध और नारेबाजी के कारण संसद की कार्यवाही प्रभावित रही। लोकसभा की बैठक शुरू होने के कुछ ही समय बाद दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही भी कई बार बाधित हुई। विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर अड़ा रहा। संसद के मानसून सत्र में अब तक सूचीबद्ध आठ विधेयकों में से तीन दोनों सदनों से पारित हो चुके हैं, जबकि शेष विधेयकों को पारित कराने की तैयारी जारी है।

Parliament Protest राहुल-प्रियंका और रिजिजू के बीच अहम बैठक

संसद परिसर में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ करीब 50 मिनट तक बैठक की। बैठक में परिसीमन विधेयक समेत विभिन्न संसदीय मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर भाजपा और सहयोगी दलों के 37 सांसदों के साथ नाश्ता बैठक कर आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

Read this: GoldSilver Price 05August2026 : सोने-चांदी में जोरदार उछाल, जानिए 5 अगस्त 2026 के ताजा भाव

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…

Janjgir Champa Murder : पिता ने शराबी बेटे को मार डाला, थाने में किया सरेंडर

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास Janjgir Champa Murder News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…