,

कोर्ट आदेश की अवहेलना: छिंदवाड़ा में जमीन विवाद बना प्रशासन के लिए चुनौती

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chhindwara Land Row Escalates: Obstruction of Government Duty Despite Court Verdict

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी: सीमांकन के बिना लौटे अधिकारी

रिपोर्ट: राकेश चांदवंशी, By: Vijay Vandan

छिंदवाड़ा ज़िले की अमरवाड़ा तहसील में जमीन विवाद का एक मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। न्यायालय से स्पष्ट आदेश मिलने के बावजूद अब तक न तो पीड़ित को कब्जा दिलाया गया है और न ही सीमांकन की प्रक्रिया पूरी हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट से फैसला आने के बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस प्रशासन के साथ बांका रोड स्थित विवादित जमीन पर सीमांकन और कब्जा दिलाने पहुँची थी। लेकिन मौके पर मौजूद अनावेदक पक्ष ने प्रशासनिक कार्य में न केवल बाधा डाली, बल्कि जहरीला पदार्थ पीने की धमकी देकर अधिकारियों को डराने का प्रयास किया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी मौके से बिना सीमांकन किए ही लौट गए और सिंगोड़ी चौकी में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करवाई।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह सीधे तौर पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना है और यदि आगे भी कब्जा नहीं छोड़ा गया, तो अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि न्यायालय से आदेश के बावजूद भी अगर उसे कब्जा नहीं मिल रहा है, तो यह कानून व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।

फिलहाल प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है, वहीं यह मामला अब तेजी से गरमाता जा रहा है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय