,

काशी हमार हओ और हम काशी के हईं. वाराणसी में बोले पीएम मोदी, विकास की दी सौगात

- Advertisement -
Ad imageAd image
"Kashi is Mine": PM Modi’s Bold Message in Varanasi

पीएम मोदी ने रेप केस पर जताई नाराज़गी

रिपोर्ट- वंदना रावत, by:vijay nandan

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने 50वें वाराणसी दौरे पर एक बार फिर से काशी से अपने विशेष लगाव को ज़ाहिर किया. भाषण की शुरुआत उन्होंने ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से की और बनारसी अंदाज में जनता को संबोधित करते हुए भोजपुरी में कहा, “काशी हमार हउवन, हम काशी के हईं. रउआ सभे के हमार परनाम बा.”

प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा सिर्फ भावनात्मक नहीं, बल्कि विकास योजनाओं की सौगात से भी भरपूर रहा. उन्होंने करीब 3,880 करोड़ रुपये की लागत से जुड़ी 44 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी गई है.

संभागीय आयुक्त कौशल राज शर्मा ने जानकारी दी कि इनमें 130 पेयजल परियोजनाएं, 100 नए आंगनबाड़ी केंद्र, 356 पुस्तकालय, पिंडरा में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज, और एक राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण शामिल है. इसके अलावा पीएम मोदी ने पुलिस लाइन में ट्रांजिट छात्रावास, रामनगर में पुलिस बैरक, और चार नई ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन भी किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी पहुंचते ही सबसे पहले हाल ही में शहर में हुई एक बलात्कार की घटना पर गंभीर रुख अपनाया। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और ज़िलाधिकारी से इस मामले की पूरी जानकारी ली। पीएम मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए पुख्ता और प्रभावी इंतज़ाम किए जाएं।

पीएम मोदी पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और ज़िलाधिकारी से मामले की जानकारी लेते हुए

पीएम मोदी ने वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद शहर में हाल ही में घटी एक बलात्कार की घटना पर भी गंभीरता से चर्चा की. उन्होंने पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और ज़िलाधिकारी से विस्तृत जानकारी ली और सख्त निर्देश दिए कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए.

इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़िए : शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक चढ़कर 75,200 के पार

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर