रायगढ़ ब्रेकिंग: शारडा एनर्जी माइंस में दर्दनाक हादसा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raigarh Breaking: Tragic accident in Sharda Energy Mines

चार मजदूर घायल – दो की हालत गंभीर

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बजरमुड़ा स्थित शारडा एनर्जी माइंस में एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में चार मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल मजदूरों को इलाज के लिए तत्काल जिंदल अस्पताल, तमनार लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दो मजदूरों – अरबाज खान और शिवपूजन को रायगढ़ स्थित जिंदल फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर मजदूरों को रायपुर रेफर कर दिया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लापरवाही के आरोप, प्रबंधन ने नहीं दी मदद

सूत्रों के मुताबिक, शारडा एनर्जी प्रबंधन की ओर से हादसे के बाद घायलों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी गई और ना ही घटना की सूचना पुलिस या जिला प्रशासन को दी गई। यह लापरवाही मजदूरों की हालत को और भी खराब कर सकती थी।

पुलिस ने लिया संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और स्वयं मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन को निर्देशित किया है कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाया जाए। पुलिस अब घायलों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है और जल्द ही एफआईआर दर्ज किए जाने की संभावना है।

सवालों के घेरे में कंपनी की कार्यशैली

इस हादसे ने शारडा एनर्जी की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे की विस्तृत जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग अब उठने लगी है। मजदूर संगठनों ने भी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय