मुरैना जिला अस्पताल में 17 वर्षीय नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A 17-year-old minor gave birth to a child in Morena District Hospital

9 महीने तक नहीं चला गर्भ का पता

मुरैना | 8 अप्रैल 2025

मुरैना जिला अस्पताल में सोमवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। यह मामला तब सामने आया जब किशोरी को अचानक पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि वह गर्भवती है और प्रसव की स्थिति में है।

हैरानी की बात यह रही कि पूरे नौ महीने तक न तो किशोरी को और न ही उसके परिवार को गर्भवती होने का आभास हुआ। अस्पताल प्रशासन द्वारा तत्परता से की गई देखरेख में सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। फिलहाल नवजात को सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) में रखा गया है, वहीं मां को जच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और किशोरी से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और समाज में चिंता का विषय पैदा कर दिया है, खासकर नाबालिगों में जागरूकता और सुरक्षा को लेकर।

फिलहाल पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि गर्भ कैसे छुपा रह गया, और यदि इसमें किसी प्रकार की शोषण या अपराध की स्थिति बनती है, तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल प्रशासन ने भी इस मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है।

राशिफल आज 09/04/2025: इस राशि वालों के लिए आज छिपा है करोड़ों का खजाना!

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान