अम्बेडकरनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bulldozer runs on illegal encroachment in Ambedkar Nagar

कब्रिस्तान की जमीन से हटाया गया कब्जा

अम्बेडकरनगर | ब्रेकिंग न्यूज

अम्बेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध किछौछा दरगाह के पास स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर वर्षों से चल रहे अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने सख्ती से हटवा दिया। सोमवार को टांडा एसडीएम की अगुवाई में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर दुकानें बना ली गई थीं, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया, लेकिन समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई की योजना बनाई।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम टांडा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की, वहीं प्रशासन ने साफ किया कि सरकारी या सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

SDM टांडा ने कहा कि यह कार्रवाई भविष्य में अतिक्रमणकारियों के लिए एक चेतावनी है और जिले भर में इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

राशिफल आज 09/04/2025: इस राशि वालों के लिए आज छिपा है करोड़ों का खजाना!

Panchkula Mayor Election: पंचकूला मेयर चुनाव, श्यामलाल बंसल की सादगी बनाम आक्रामक राजनीति

Panchkula Mayor Election: पंचकूला नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार

Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से