जालौन में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Major accident in Jalaun: Tractor-trolley full of devotees overturned

14 घायल, एक बच्चा गंभीर

जालौन | 8 अप्रैल 2025

जालौन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 14 श्रद्धालु घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 श्रद्धालु सवार थे, जो हल्का देवी मंदिर पर्वतपुरा से जवारें चढ़ाकर लौट रहे थे। कुकरगांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने एक बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज उरई मेडिकल कॉलेज में जारी है और सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Chennai में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: गठबंधन के साथ विजय की नई पारी

Chennai 4 मई को आए चुनावी नतीजों के बाद चले भारी सियासी

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध