कॉमेडी सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार, मेकर्स ने किया दूसरे सीजन का ऐलान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी सीरीज को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि मेकर्स ने तुरंत इसके दूसरे सीजन की घोषणा कर दी। प्राइम वीडियो की इस मनोरंजक सीरीज ने लोगों को खूब हंसाया, और अब एक बार फिर दर्शकों को गांव की दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी।

सीरीज को लेकर बड़ी घोषणा

प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उनकी लोकप्रिय हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘दुपहिया’ का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा। इसकी निर्माण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह एक हल्की-फुल्की, क्राइम-फ्री कहानी है, जो पूरी तरह से गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ‘पंचायत’ की तरह ही, इस सीरीज ने छोटे शहर की सादगी और हास्य को ओटीटी के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया। पहले सीजन को ऑडियंस और समीक्षकों दोनों ने सराहा, जिसकी वजह से यह फैमिली एंटरटेनमेंट की श्रेणी में सबसे पसंदीदा शो बन गया।

अनोखे अंदाज में हुआ ऐलान

प्राइम वीडियो ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर इस नए सीजन की घोषणा की। इसमें कलाकारों ने अपने ही अंदाज में दर्शकों को यह खुशखबरी दी। वीडियो में सभी को ‘आवेला दुपहिया’ कहते हुए सुना जा सकता है, जिसके बाद एक किरदार कहता है, “आ तो गया है,” और जवाब में बताया जाता है कि अगला सीजन भी आने वाला है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, ‘कोई डांटेगा तो नहीं, क्योंकि हमने दुपहिया का अगला सीजन मंगवा लिया है।’

मेकर्स की प्रतिक्रिया

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स हेड निखिल माधोक ने कहा, “हमारा मानना है कि वास्तविक और जीवन से जुड़ी कहानियां हर किसी को जोड़ती हैं। ‘दुपहिया’ की शानदार सफलता इस बात का प्रमाण है कि दर्शकों को सादगी से भरी कहानियां बेहद पसंद आती हैं।”

कौन-कौन होंगे शामिल?

‘दुपहिया’ के पहले सीजन का निर्माण सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी ने अपने प्रोडक्शन हाउस बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के तहत किया था। इसकी कहानी अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखी है, जबकि निर्देशन सोनम नायर ने किया है। नौ एपिसोड की यह सीरीज छोटे शहर की मासूमियत और हास्य से भरपूर है।

इसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे बेहतरीन कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते नजर आएंगे। ‘दुपहिया’ भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है और अब जल्द ही इसके दूसरे सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

UPSC ने जारी किया CDS (1) 2025 का शेड्यूल, upsc.gov.in पर देखें डिटेल्स…यह भी पढ़े

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में