,

संसद डायरी: लोकसभा में ‘बिग बॉस’ पर प्रतिबंध की मांग, राहुल गांधी के बाद पप्पू यादव को भी चेतावनी

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्यसभा में महत्वपूर्ण चर्चाएं देखने को मिलीं। जहां लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने आप्रवास विधेयक पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर दिया, वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को अनुशासन बनाए रखने की सख्त हिदायत दी


पप्पू यादव को मिली चेतावनी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू के कंधे पर हाथ रखने को लेकर फटकार लगाई। पप्पू यादव, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के बगल में बैठे थे और किसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंत्री के कंधे पर हाथ रख दिया, जिसे देखकर लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें सदन की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी


लोकसभा में क्या-क्या हुआ?

  • गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत को किसी शरणार्थी नीति की जरूरत नहीं है और आप्रवास एवं विदेशी विषयक विधेयक भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
  • भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 49 को लागू करने और मुस्लिम समुदाय को समान अधिकार देने की मांग की।
  • भाजपा सांसदों ने राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी को लेकर राज्यसभा के एक सदस्य पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
  • लोकसभा ने आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 को मंजूरी दी।
  • हवाई यात्रा के बढ़ते किराए पर चर्चा कराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने सहमति जताई।
  • भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की, क्योंकि यह शो अश्लीलता और अभद्रता को बढ़ावा देता है
  • सांसद पप्पू यादव ने आंगनवाड़ी और आशा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठाई।

राज्यसभा में उठे अहम मुद्दे

  • भारत-बांग्लादेश सीमा, कर्नाटक में विशेष अदालतों की स्थापना और हिमाचल में कैंसर अस्पताल की जरूरत जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
  • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जन शिकायतों के निवारण के लिए ऑनलाइन पोर्टल को साझा सेवा केंद्रों (CSC) से जोड़ा गया है।
  • भाजपा सांसद महाराजा संजाओबा लीशेम्बा ने मणिपुर में अवैध प्रवासियों की पहचान और निर्वासन के लिए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू करने की मांग की।
  • कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने अमेरिका और भारत के बीच संभावित ‘टैरिफ वॉर’ (शुल्क युद्ध) पर चिंता जताई, जिससे महंगाई बढ़ने और निर्यात प्रभावित होने की आशंका जताई गई।

संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सुधार, जनकल्याण और सदन की गरिमा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सख्ती से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि सदन की मर्यादा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, ‘बिग बॉस’ पर प्रतिबंध की मांग से यह स्पष्ट हुआ कि सांसद अब सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर भी खुलकर बोल रहे हैं

अवैध ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा अभियान….यह भी पढ़े

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 13 सितंबर 2026, रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

PM Kisan Maandhan Yojana: किसानों को 60 साल के बाद मिलेगी ₹3,000 मासिक पेंशन, ऐसे करें आवेदन

PM Kisan Maandhan Yojana छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक

Bhagwandas Sabnani: बहनों का सम्मान पूरे परिवार का सम्मान, विधायक ने महिलाओं को किया सम्मानित

Bhagwandas Sabnani ने शनिवार को भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित

Indore Thar Accident: इंदौर में 50 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार थार, चार लोग घायल; एयरबैग ने बचाई जान

Indore Thar Accident: प्रतीक सेतु ब्रिज पर अनियंत्रित थार रेलिंग तोड़कर नीचे

Chhattisgarh Olympic Association: रायपुर में वार्षिक आमसभा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैठक में पहुंचे

Chhattisgarh Olympic Association: न्यू सर्किट हाउस में वार्षिक आमसभा का आयोजन छत्तीसगढ़