MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: फर्जी लॉ कॉलेज चलाने वालों के लिए अब जेल की सजा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
admission bhopal

जबलपुर, 27 मार्च 2025

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अब किसी भी लॉ कॉलेज या विश्वविद्यालय द्वारा बिना मान्यता के छात्रों को एडमिशन दिए जाने पर संचालकों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की खंडपीठ ने यह आदेश देते हुए कहा कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले ही सभी संस्थानों को अपनी मान्यता प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

admission bhopal
admission bhopal

हाईकोर्ट के प्रमुख निर्देश:

  • सभी लॉ कॉलेजों को 31 दिसंबर तक बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को रिन्युअल फीस जमा करानी होगी।
  • BCI को फरवरी तक मान्यता प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • यदि किसी संस्थान की मान्यता नवीनीकृत नहीं होती है, तो उसे अपनी वेबसाइट पर स्पष्ट रूप से यह जानकारी देनी होगी, ताकि छात्र भ्रमित न हों।
  • बिना मान्यता वाले संस्थानों में एडमिशन देने पर संचालकों को जेल हो सकती है।

छात्रों की याचिका पर सुनवाई

यह मामला जबलपुर के कुछ लॉ छात्रों की याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया। याचिकाकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने सेंट्रल इंडिया लॉ इंस्टीट्यूट, जबलपुर से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की, लेकिन MP स्टेट बार काउंसिल ने उनका पंजीयन करने से इनकार कर दिया, क्योंकि संस्थान की BCI मान्यता समाप्त हो चुकी थी। बाद में पता चला कि संस्थान ने BCI को रिन्युअल फीस जमा ही नहीं कराई थी।

नर्सिंग कॉलेजों में फर्जीवाड़े पर रोक

हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में फर्जी एडमिशन से जुड़े एक अन्य मामले में भी अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने 2022-23 बैच के छात्रों को आगामी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी, लेकिन साथ ही यह स्पष्ट किया कि बिना कोर्ट की अनुमति के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे।

क्या कहा कोर्ट ने?

  • “छात्रों का एक साल बर्बाद नहीं होना चाहिए।”
  • “परीक्षा तिथि बढ़ाई जा सकती है, लेकिन 15 दिन से अधिक विलंब नहीं होना चाहिए।”

लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने उठाई थी आवाज

इस मामले में लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल ने जनहित याचिका दायर कर नर्सिंग कॉलेजों में हो रहे फर्जीवाड़े को उजागर किया था।

MP Board 5th & 8th Result 2025: आज दोपहर 1 बजे जारी, यहाँ चेक करें ऑनलाइन रिजल्ट

Crime Control Drive: रायपुर में पुलिस का विशेष अभियान तेज, 22 संदिग्धों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

Crime Control Drive: तेलीबांधा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्धों की

Ebola Surveillance: इबोला प्रभावित देशों से लौटे तीन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, दुर्ग में अलर्ट जारी

Ebola Surveillance: कांगो, इथियोपिया और युगांडा से लौटे यात्रियों की निगरानी, सैंपल

UPSC Aspirant Support: यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की मदद को आगे आए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी

UPSC Aspirant Support: कलेक्टर से मुलाकात में छात्रा महिमा प्रजापति की भावुक

Road Projects :MP में सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी,केंद्र से दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

Road Projects : डबल इंजन की सरकार, विकास की नई रफ्तार,बैतूल-खंडवा-खरगोन-बड़वानी को

Palari Municipal Election में कांग्रेस का दबदबा, अध्यक्ष पद यानेश साहू ने जीता

Palari Municipal Election: अध्यक्ष पद में रोमांचक मुकाबला, यानेश साहू ने 506