Ebola Surveillance: इबोला प्रभावित देशों से लौटे तीन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, दुर्ग में अलर्ट जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ebola Surveillance

Ebola Surveillance: कांगो, इथियोपिया और युगांडा से लौटे यात्रियों की निगरानी, सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए

Ebola Surveillance: दुर्ग जिले में इबोला प्रभावित अफ्रीकी देशों से लौटे तीन व्यक्तियों के पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल तीनों यात्रियों में इबोला संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। इनमें एक व्यक्ति कांगो से मुंबई होते हुए दुर्ग पहुंचा है और गया नगर में रह रहा है, जबकि दो अन्य यात्री इथियोपिया और युगांडा से यात्रा कर भिलाई के जुनवानी स्थित अविनाश मेट्रोपोलिटन में ठहरे हुए हैं।

Ebola Surveillance: मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय निगरानी टीम का गठन किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीनों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक सभी को निगरानी और निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत रखा गया है।

Ebola Surveillance: जिला अस्पताल में तैयार हो रहा आइसोलेशन वार्ड, नागरिकों से अफवाहों से बचने की अपील

संभावित जोखिम को देखते हुए दुर्ग जिला अस्पताल में विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है। वहीं राज्य महामारी नियंत्रण दल के अधिकारी भी जिले में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। जिला नोडल अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे ने बताया कि इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर कई स्तरों पर स्क्रीनिंग की जाती है, जिसके बाद उनकी यात्रा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का मूल्यांकन किया जाता है।

read also: Gold-Silver Price 4June 2026 : सोना और चांदी में उतार चढ़ाव जारी, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

उन्होंने बताया कि इबोला वायरस संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क या उसके शारीरिक द्रवों के संपर्क में आने से फैलता है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और अत्यधिक कमजोरी शामिल हैं। फिलहाल दुर्ग पहुंचे तीनों यात्रियों में ऐसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं और उन्हें कम जोखिम वाली श्रेणी में रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में