,

Four Lane Road Project: शहर के विकास को मिली नई रफ्तार, दो फोरलेन सड़क परियोजनाओं और डिवाइडर निर्माण का शुभारंभ

Four Lane Road Project

Four Lane Road Project: रत्नाबांधा चौक से मुजगहन और सिहावा चौक से कुल्यारी तक बनेगी आधुनिक फोरलेन सड़क

Four Lane Road Project: जिले में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहरी अधोसंरचना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शहर की दो प्रमुख फोरलेन सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तथा सिहावा चौक से कुल्यारी तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ महापौर रामू रोहरा ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

लोक निर्माण विभाग द्वारा रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक लगभग 4.4 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना के तहत आवश्यक वृक्षों की कटाई और अन्य प्रारंभिक कार्यों को गति दी जा रही है तथा निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

Four Lane Road Project: शहर के मध्य बनेगा नया डिवाइडर, यातायात व्यवस्था होगी और बेहतर

शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात प्रबंधन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए डिवाइडर निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही सिहावा चौक से कुल्यारी तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद शहर में यातायात का दबाव कम होगा, आवागमन सुगम बनेगा और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सकेंगी।

read also: Gold-Silver Price 4June 2026 : सोना और चांदी में उतार चढ़ाव जारी, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

प्रशासन का मानना है कि इन विकास कार्यों से न केवल शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…