By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Road Project : निमाड़ अंचल को मिली 4,415 करोड़ की सौगात, 233 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड
मध्य प्रदेश

MP Road Project : निमाड़ अंचल को मिली 4,415 करोड़ की सौगात, 233 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

Abhishek Singh
Last updated: June 4, 2026 8:13 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

MP Road Project : केंद्र सरकार ने दी बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

MP Road Project : मध्यप्रदेश में सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने प्रदेश के निमाड़ अंचल में दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर कुल 4,415.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिलेगी।

Contents
MP Road Project : केंद्र सरकार ने दी बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरीMP Road Project : 233 किलोमीटर सड़क नेटवर्क का होगा उन्नयनMP Road Project : निमाड़ क्षेत्र के विकास को मिलेगा बड़ा बलMP Road Project : बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी को होगा सीधा लाभMP Road Project : यात्रा होगी आसान, समय और ईंधन की बचतMP Road Project : आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावाMP Road Project : मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी होगी मजबूतMP Road Project : प्रदेश में विकास की नई रफ्तार
MP Road Project

MP Road Project : 233 किलोमीटर सड़क नेटवर्क का होगा उन्नयन

स्वीकृत परियोजनाओं के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-347बी के हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड की 125.01 किलोमीटर लंबी सड़क को पक्की शोल्डर वाली टू-लेन सड़क में अपग्रेड किया जाएगा। वहीं देशगांव-जुलवानिया खंड की 108.64 किलोमीटर लंबी मौजूदा टू-लेन सड़क को फोर-लेन में विस्तारित किया जाएगा। दोनों परियोजनाएं हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत विकसित की जाएंगी।

MP Road Project : निमाड़ क्षेत्र के विकास को मिलेगा बड़ा बल

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय कुंवर शाह ने इस मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में आधारभूत संरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है और इन परियोजनाओं से निमाड़ अंचल के विकास को नई दिशा मिलेगी।

MP Road Project : बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी को होगा सीधा लाभ

इन सड़क परियोजनाओं का लाभ विशेष रूप से बैतूल, खंडवा, खरगोन और बड़वानी जिलों को मिलेगा। सड़क उन्नयन से मौजूदा ज्यामितीय खामियों, तीखे मोड़ों और यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी। इसके अलावा खरगोन जिले में 16.20 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास भी विकसित किया जाएगा, जिससे शहर के भीतर यातायात दबाव कम होगा।

MP Road Project : यात्रा होगी आसान, समय और ईंधन की बचत

नई सड़क परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यात्रा की औसत गति बढ़ेगी और सफर का समय कम होगा। बेहतर सड़कें सड़क सुरक्षा को मजबूत करेंगी तथा ईंधन की खपत और वाहन संचालन लागत में भी कमी आएगी। इससे आम लोगों के साथ-साथ परिवहन क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा।

MP Road Project : आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

यह परियोजना क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण आर्थिक और औद्योगिक केंद्रों को जोड़ने का काम करेगी। उन्नत कॉरिडोर एक टेक्सटाइल क्लस्टर, दो मेगा फूड पार्क, एक औद्योगिक पार्क और दो सुपर थर्मल पावर प्लांट सहित कई प्रमुख आर्थिक केंद्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराएगा।

MP Road Project : मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

परियोजना के तहत दो प्रमुख रेलवे स्टेशन, दो हवाई अड्डे और एक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क को भी बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे माल परिवहन और यात्रियों की आवाजाही अधिक तेज और सुगम होगी। साथ ही आकांक्षी और जनजातीय जिलों के विकास को भी नई गति मिलेगी।

MP Road Project : प्रदेश में विकास की नई रफ्तार

विशेषज्ञों का मानना है कि ये सड़क परियोजनाएं न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी, बल्कि निवेश, रोजगार, पर्यटन और व्यापार के नए अवसर भी पैदा करेंगी। इससे मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति को मजबूती मिलेगी और निमाड़ अंचल विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

READ MORE : Mrs Asia Pacific World Winner : सागर की अपूर्वा दुबे ने जीता मिसेज एशिया पेसिफिक वर्ल्ड का खिताब, अब कनाडा में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

27 July 2026 Daily Horoscope
Pin Postधर्म-संस्कृति

27 July 2026 Daily Horoscope : बच्चों और परिवार का स्वास्थ्य कैसा रहेगा, घर में सुख-समृद्धि के क्या योग है, आज के राशिफल में जानिए

By Swadesh News
Bhopal Tiranga Yatra South West Assembly
मध्य प्रदेश

Bhopal Tiranga Yatra : 14 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा

By Ajay Nigam, Input Editor
CM Mohan Niwari Visit
मध्य प्रदेश

CM Mohan Niwari Visit : निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ:- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

By Swadesh News
ECI Action in Datia 14-police-officers-transferred
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

ECI Action in Datia : चुनाव आयोग की सख्ती, ऑपरेशन ‘खाकी’, दतिया से हटाए गए 14 पुलिस अधिकारी

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?