Hormuz Strait Crisis : लेबनान में खत्म होगी जंग, तभी मानेंगे हम – ईरान ,युद्ध विराम के बाद भी हमले जारी
Hormuz Strait Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी युद्ध और तनाव कब रुकेगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। अप्रैल में हुए अस्थायी संघर्ष विराम के बाद से स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। हालाँकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में ईरान संकट को लेकर नए समझौते और नौसैनिक घेराबंदी समाप्त करने की उम्मीद जताई है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच अभी भी अंतिम सहमति नहीं बनी है। उधर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान रोकने से जुड़ा प्रस्ताव पास कर दिया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कांग्रेस की मंजूरी के बिना सैन्य कार्रवाई जारी नहीं रख सकते। ट्रम्प को ईरान के खिलाफ आगे की सैन्य कार्रवाई के लिए कांग्रेस से मंजूरी लेनी होगी। मंजूरी नहीं मिलने पर अमेरिकी सैन्य बलों को वापस बुलाने की मांग की गई है। यह प्रस्ताव अब सीनेट में जाएगा। वहां मंजूरी मिलने के बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। हालांकि माना जा रहा है कि ट्रम्प इस प्रस्ताव को वीटो कर सकते हैं। उधर अमेरिकी स्पीकर माइक जॉनसन ने सहयोगी देशों से होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने में मदद की अपील की है। ऐसे में ईरान अमेरिका की बढ़ती टशन से कब खतम होगी टेंशन इसी पर विस्तार से करेंगे चर्चा उससे पहले देखिये ये रिपोर्ट |
Hormuz Strait Crisis : मिडिल ईस्ट का तनाव कब ख़तम होगा ये एक सवाल है लेकिन इससे भी बड़ा सवाल स्ट्रैट ऑफ़ होर्मुज़ के खुलने का है, पूरे दुनिया की नजर इस पर है, फरवरी में शुरू हुए संघर्ष के बाद अप्रैल में अस्थायी युद्धविराम हुआ था, लेकिन हाल ही में ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता को निलंबित कर दिया है। अमेरिकी सेना द्वारा ईरान की ओर जाने वाले जहाजों पर नाकेबंदी और रोक जारी है, जिसके कारण होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित है। यह क्षेत्र दुनिया के कुल तेल और गैस का बड़ा हिस्सा संभालता है, जिसकी आपूर्ति बाधित होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा संकट और मंदी का खतरा मंडरा रहा है। युद्ध विराम की बात करें के बाद भी हालत इस तरह के बने हुए है |
READ MORE : MP Road Project : निमाड़ अंचल को मिली 4,415 करोड़ की सौगात, 233 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

