Electrical Accident Case: क्रेस्ट ग्रीन्स सोसायटी में माली की मौत का मामला फिर गरमाया, पत्नी ने न्याय की लगाई गुहार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Electrical Accident Case

Electrical Accident Case: पांच महीने बाद परिजनों ने उठाई कार्रवाई की मांग

Electrical Accident Case: राजधानी रायपुर के कोटा रोड स्थित क्रेस्ट ग्रीन्स रेसिडेंशियल सोसायटी में माली एस. तुफान की करंट लगने से हुई मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। घटना के करीब पांच महीने बाद मृतक की पत्नी एस. गायत्री ने सोसायटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नरेट पहुंचकर न्याय की मांग की है। परिजनों ने प्रेसवार्ता आयोजित कर सोसायटी के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

परिवार का आरोप है कि 1 दिसंबर 2025 को एस. तुफान सोसायटी के फेज-1 परिसर में बागवानी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान धातु की सीढ़ी खुले हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गई, जिससे उन्हें गंभीर करंट लगा और वे बुरी तरह झुलस गए। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि यह हादसा सोसायटी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ।

Electrical Accident Case: मुआवजे और नौकरी के वादे का आरोप, परिवार आर्थिक संकट में

मृतक की पत्नी एस. गायत्री ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद सोसायटी प्रबंधन की ओर से 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था। इसी भरोसे पर उन्हें तत्काल शिकायत दर्ज कराने से रोका गया। हालांकि कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो कोई आर्थिक सहायता मिली और न ही नौकरी का वादा पूरा किया गया।

read also: Gold-Silver Price 4June 2026 : सोना और चांदी में उतार चढ़ाव जारी, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

Electrical Accident Case: पीड़ित परिवार का कहना है कि घर के मुखिया की मौत के बाद वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। परिवार ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस मामले के दोबारा सामने आने के बाद सोसायटी प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं।

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में