,

Crime Control Drive: रायपुर में पुलिस का विशेष अभियान तेज, 22 संदिग्धों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

Crime Control Drive

Crime Control Drive: तेलीबांधा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्धों की हुई जांच

Crime Control Drive: राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना तेलीबांधा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न संदिग्ध स्थानों, अड्डेबाजों और देवार डेरों की गहन जांच और चेकिंग की।

इस कार्रवाई में कुल 22 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ और सत्यापन के लिए थाना लाया गया। पुलिस ने सभी व्यक्तियों की तस्दीक करने के बाद उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126,135 के तहत वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद उन्हें विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन के न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया।

Crime Control Drive: चार दिनों में 51 लोगों पर कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले चार दिनों के दौरान इसी तरह के विशेष अभियान के तहत कुल 51 अनावेदकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

read also: Gold-Silver Price 4June 2026 : सोना और चांदी में उतार चढ़ाव जारी, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

वहीं, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चाकूबाजी, नशे के अवैध कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा जा सके।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…