,

खेत में मिला 10 फीट लंबा मगरमच्छ, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

10 feet long crocodile found in a field, caught after five hours of effort

बीना: बीना के बुखारा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान के खेत में गेहूं की फसल के बीच एक विशाल मगरमच्छ छिपा हुआ मिला। खेत में कटाई का काम कर रहे मजदूरों ने जब करीब 9 से 10 फीट लंबे मगरमच्छ को फसल के बीच बैठे देखा तो उनके होश उड़ गए। डर के कारण मजदूर तुरंत वहां से भागे और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

मगरमच्छ के खेत में होने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई, और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया मगरमच्छ

वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया। मगरमच्छ के आकार और उसके आक्रामक स्वभाव के कारण उसे पकड़ना आसान नहीं था। डायल 100, वन विभाग की टीम और ग्रामीणों की मदद से करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

बेतवा नदी में छोड़ा जाएगा मगरमच्छ

मगरमच्छ को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खेत के पास ही एक झोरा (छोटा जलाशय) है, जहां से मगरमच्छ खेत में आ गया होगा। अब वन विभाग उसे सुरक्षित बेतवा नदी में छोड़ने की तैयारी कर रहा है, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में वापस जा सके।

इस घटना के बाद ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और वन विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई जंगली जीव आबादी वाले इलाकों में दिखाई दे, तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…