Bengaluru news:नशे में लड़खड़ाता युवक सड़क पर गिरा, बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Bengaluru news: बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। शराब के नशे में धुत एक युवक की बस के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

हादसा हेग्गनहल्ली मेन रोड का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय चेतन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर की शाम करीब सात बजे चेतन एक बार में शराब पीने के बाद पैदल सड़क से गुजर रहा था। नशे के कारण उसके कदम लड़खड़ा रहे थे और वह खुद पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि चलते-चलते अचानक चेतन का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय पीछे से आ रही एक बस उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। बस का पहिया उसके ऊपर चढ़ जाने से चेतन की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया था। हालांकि, कामाक्षीपाल्या ट्रैफिक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर नशे की हालत में सड़क पर चलने के खतरे को उजागर करता है, जहां एक पल की लापरवाही जानलेवा साबित हो गई।

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान