,

Chhatarpur news: हाईवे पर बाइक से स्टंट करती दिखीं इंस्टाग्राम क्वीन आरती साहू, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवां

Chhatarpur news: जिले की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और इंस्टाग्राम क्वीन के नाम से मशहूर आरती साहू का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरती साहू को हाईवे पर बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

आरती साहू के इंस्टाग्राम अकाउंट “it’s aarti sahu” पर पोस्ट की गई रील को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है। हालांकि, लोकप्रियता के साथ-साथ यह वीडियो कानून के उल्लंघन को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
हाईवे पर इस तरह के स्टंट को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सार्वजनिक सड़कों और हाईवे पर बाइक स्टंट करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है। ऐसे मामलों में दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है।

पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि हाईवे पर जन्मदिन पार्टी या किसी भी तरह के समारोह आयोजित न किए जाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर
पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही है। हाईवे या सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक स्टंट के वीडियो पोस्ट करने पर भी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान को खतरे में न डालें और यातायात नियमों का पालन करें।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की