,

Stocks to Buy: Jupiter Wagons, Cochin Shipyard समेत इन शेयरों में तेजी के संकेत, आज कमाई का मौका

Stocks to Buy

Stocks to Buy: Jupiter Wagons, Cochin Shipyard समेत इन शेयरों में तेजी के संकेत, आज कमाई का मौकाशेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। बीते कारोबारी सत्र में दलाल स्ट्रीट पर जोरदार बढ़त देखने को मिली। विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के चलते निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 638.12 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,567.48 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 671.97 अंक तक चढ़ गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 206 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,172.40 अंक पर बंद हुआ और 26 हजार के स्तर के ऊपर टिक गया।

इन दिग्गज शेयरों में दिखी मजबूती
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में ट्रेंट सबसे ज्यादा 3.56 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, रिलायंस और मारुति के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।
वहीं दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी और टाइटन के शेयर दबाव में रहे।

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी
बाजार में जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं, उनमें Jupiter Wagons, Cochin Shipyard, Devyani International, Ramkrishna Forgings, Solar Industries India, GE Vernova T&D India और Mazagon Dock Ship शामिल हैं। इन सभी शेयरों ने अपना 52 सप्ताह का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो इनमें आगे भी तेजी का संकेत माना जा रहा है।

5 Don'ts for Stock Market Investors | UTI Mutual Fund

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
तकनीकी संकेतक एमएसीडी के मुताबिक Reliance Power, Hexaware Technologies, Siemens Energy India, Cholamandalam Investment & Finance Company, Dixon Technologies (India), Home First Finance Company India और Motherson Sumi Wiring India के शेयरों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। इससे इन शेयरों में आगे गिरावट की आशंका जताई जा रही है।

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दी गई राय और सुझाव संबंधित विश्लेषकों व ब्रोकरेज संस्थानों के हैं, स्वदेश न्यूज़ की नहीं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें, क्योंकि बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदलती रहती हैं।)

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…