,

Jharkhand News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी, संजीव कुमार

Jharkhand News: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने और योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने के फैसले के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ दिया है। इसी कड़ी में बोकारो और देवघर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन और धरना दिया।

बोकारो में कांग्रेस जिला अध्यक्ष जवाहरलाल माहथा और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केंद्र की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की और अब उनके अनुयायी गांधी के विचारों की हत्या करना चाहते हैं, जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने राम के नाम के राजनीतिक उपयोग पर भी भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक एनडीए की जनविरोधी नीतियों का लगातार विरोध करती रहेगी।

Jharkhand News: वहीं देवघर में मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष मुकुन्द दास के नेतृत्व में टावर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरना को संबोधित करते हुए जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने कहा कि मोदी सरकार किसानों और मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। मनरेगा मजदूरों का कानूनी अधिकार है, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने लागू किया था।

Jharkhand News: जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकुन्द दास ने कहा कि मनरेगा गांधीजी के ग्राम स्वराज और श्रम की गरिमा की सोच पर आधारित योजना है। नाम बदलने से मजदूरों में भ्रम फैलेगा। उन्होंने मजदूरी बढ़ाने, समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और रोजगार के दिनों में वृद्धि की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि केंद्र सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय